सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर की गई मां गंगा की 395वीं महाआरती
गोरखपुर
गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर 395वीं साप्ताहिक गंगा आरती संपन्न हुई। सर्व प्रथम समिति की कोषाध्यक्ष सिद्धि गुप्ता ने मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा अर्चना की। उसके बाद हर हर गंगे की जयघोष के साथ शुरू हुआ मां गंगा की आरती। जिसमे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर मां गंगा के प्रति अपनी आस्था व श्रृद्धा निवेदित की। इस दौरान वैदिक मंत्रोचार के बीच हर हर गंगे की जयघोष गूंज रहे थे। माहौल पूरी तरह से भक्तिमय से परिपूर्ण रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, समरेन्दू सिंह, सिद्धि गुप्ता, संध्या, अजीत जैन, प्रशांत, निशा साहनी, आँचल साहनी, रविन्द्र नाथ दुबे, अशोक, मनीष मिश्रा, कामेश राय, जितेन्द्र, पूरन गुप्ता, देवेश, अविनाश, मनु सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।