नेपाल से निकली “पूजित कलश यात्रा” गोरखपुर पहुंची, गगनभेदी जयघोष के बीच अयोध्या रवाना
गोरखपुर
नेपाल के विभिन्न नदियों के संग्रहित जल “पूजित कलश” यात्रा पहुंचा गोरखनाथ मंदिर
पूजित कलश की आरती-पूजन गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ एवं सचिव द्वारिका तिवारी ने किया
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया
“पूजित कलश रथ” का पूरे रास्ते पुष्प-अक्षत से वर्षा कर किया गया स्वागत
यात्रा को उत्तराधिकारी राम रोशन दास बैष्णव और जनकपुर उप महानगरपालिका के मेयर ने नारियल फोड़कर पुनः अयोध्या के लिए किया रवाना
गोरखपुर। नेपाल के विभिन्न नदियों के संग्रहित जल “पूजित कलश” यात्रा शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचा। यात्रा का स्वागत विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने किया। तो पूजित कलश की आरती-पूजन गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ एवं सचिव द्वारिका तिवारी ने किया। पूजित कलश यात्रा माता सीता के मायके नेपाल से निकलकर विभिन्न मार्ग से होते हुए सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर में प्रवेश किया। यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी गण के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। जय श्रीराम के जयघोष गूंज रहे थे। माहौल पूरी तरह से राममय बना हुआ था।
अमरदीप गुप्ता, मुकेश जी के अगुआई में “कलश यात्रा” नगर भ्रमण करते हुए सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचा। यहां पर पहले से मौजूद विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, संगठन मंत्री शीतल मिश्र समेत अन्य लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। श्रीराम की गगन भेदी जयघोष से मंदिर परिसर गूंज रही थी। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, महाआरती के उपरांत कलश रथ को पुनः उत्तराधिकारी राम रोशन दास बैष्णव तथा जनकपुर उप महानगरपालिका के मेयर ने नारियल फोड़कर अयोध्या के लिए रवाना किया। “पूजित कलश रथ” का स्वागत पूरे रास्ते पुष्प-अक्षत की वर्षा कर किया गया।
बता दें कि बुधवार को नेपाल में स्थित माता सीता के मायके जनकपुर के जानकी मंदिर में बुधवार को इस पूजित कलश की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस कलश में नेपाल के भेरी, महाकाली, सेती मेरी, कमला, कोशी, बागवती, नारायणी, बलान, दूधमती सहित अन्य नदियों से संचय किए जल से संग्रहित किया गया है। विभिन्न नदियों के पूजित इस जल से भगवान प्रभु श्रीराम का अभिषेक किया जाएगा।
इस पूजित कलश यात्रा को नेपाल के विश्व हिन्दू परिषद तथा श्री गहवा माई रथ यात्रा समिति द्वारा संचालित किया गया है। जिसमें नेपाल से गहवा माई रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल, उपाध्यक्ष देवा नंद कलवार, पप्पू गुप्ता, राजन कुमार, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह, योग गुरु मनोहर साह, मोहन साह हिन्दू सहित अन्य लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
यात्रा का में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सगुण श्रीवास्तव, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, मनोज गौंड, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह सोमेश, अमरदीप गुप्ता, संगठन मंत्री शीतल मिश्र, दीपक मौर्य, मुकेश, श्री प्रकाश, सुमित सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल थे।