आराध्य भगवान श्रीराम के आगमन पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

गोरखपुर

जय श्रीराम और भारत माता की जयघोष के बीच विद्या मंदिर से निकला भव्य प्रभु श्रीराम शोभायात्रा

यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त प्रचारक सुभाष जी ने किया रवाना

शिवजी सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा विद्या मंदिर से निकल कर विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर का भ्रमण किया 

सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पदंत जैन ने अपने विचार व्यक्त किये

यात्रा का नेतृत्व करते विद्यालय प्रमुख शिव जी सिंह व अन्य।

गोरखपुर। अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के नूतन विग्रह 22 जनवरी, 2024 को मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के हर्षोल्लास में देश भर में भजन-कीर्तन समेत विभिन्न धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर आर्य नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से गुरुवार को जय श्रीराम और भारत माता की जयघोष के बीच भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गयी। शिवजी सिंह के नेतृत्व में यात्रा विद्या मंदिर, आर्य नगर से निकल कर दुर्गाबाड़ी, चरण लाल चौक, आर्य नगर, थवई का पुल, बक्शीपुर, जुबली स्कूल, बैंक रोड, विजय चौक, सुमेर सागर, जटा शंकर, होटल बबीना, गंगेज चौक होते हुए पुनः विद्या मंदिर पहुंच कर संपन्न हुआ। यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त प्रचारक सुभाष जी ने रवाना किया।

शोभायात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना करते आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष जी, व्यवसाई पुष्पदंत जैन व ब्रजेश मणि मिश्र व अन्य लोग।

इस दौरान जय श्रीराम और भारत माता की जयघोष से वातावरण गूंज रहा था। देश भक्ति की गीत बैंड बाजे के धुन में गूंज रहे थे। पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद होकर अपने आराध्य प्रभु श्रीराम की जयघोष कर रहे थे। यात्रा में सबसे आगे जूनियर हाईस्कूल एवं बालक इण्टर कालेज के वाद्य दल के साथ भैया-बहन तथा समस्त संस्थानों के अध्यापक-अध्यापिकाएं अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। इसके बाद रथ पर सवार प्रभु श्रीराम और उनके भक्त हनुमान की झांकी शोभा यात्रा में भक्ति बिखेर रही थी। यात्रा जिस ओर से गुजरती लोग इसमें शामिल होते जाते, कुछ मिनटों के रास्ते को यात्रा अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे लग गए। रास्ते भर अपने मोबाइल में इस पल को लोग रिकार्ड करने से नहीं चूके। यात्रा का स्वागत पूरे रास्ते लोग पुष्प वर्षा कर रहे थे।

जय श्रीराम और भारत माता की जयघोष करते विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री शीतल मिश्र व अन्य लोग।

विद्यालय के मंत्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल तथा वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पदंत जैन ने भी शोभा यात्रा के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये।

रथ पर विराजमान प्रभु श्रीराम और हनुमान की झांकी

शोभायात्रा में महिला महाविद्यालय के प्रशासक हरेकृष्ण सिंह, बालक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य विष्णु प्रताप सिंह, बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी मिश्रा, जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य श्री जैनेन्द्र विश्वकर्मा तथा समस्त आचार्य-अचार्या, कर्मचारीगण के साथ बड़ी संख्या में भैया-बहनों की सहभागिता रही।

Related Articles