शिव राष्ट्र सेना ने निकली भगवा बाइक जुलूस

गोरखपुर

गोरखपुर। संगठन प्रमुख श्री रितेश आल्हा के नेतृत्व में शिव राष्ट्र सेना महानगर के कार्यकर्ताओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बाईक भगवा जुलूस निकली गई। प्रमुख नृत्य शाला ने कहा की 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। अब भगवा राज और हिंदू राष्ट्र बनने में एक कदम आगे बढ़ चले है। उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अद्भुत कार्य किया है। हम हिंदू भाइयों के लिए बड़ी हर्ष का विषय है। हम सभी लोगों ने भगवा ध्वज बाइक रैली निकालकर अपना खुशी जताई है। मुख्य अतिथि के रूप में राज कुमार आल्हा (वरिष्ठ भाजपा नेता) ने जुलूस को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने नगर के लोगो से अहवाहन किया कि कल सभी लोग 22/01/2024 को घर में दीप प्रज्ज्वलित कर घर को रौशन करे प्रभु श्री राम का ध्यान करे और दीपावली मनाये।
कल 22 जनवरी, 2024 को शिव राष्ट्र सैनिक मुख्य कार्यालय शिव राष्ट्र सेना किराना मंडी में महाआरती और शंखनाद का कार्यक्रम रखा गया है।

यात्रा में शिवम मिश्रा, राज जायसवाल, विमलेश शुक्ला, नीतीश कश्यप, रमन पंडित, अमन गुप्ता, धीरज गुप्ता, सौरभ वर्मा, अमित, अर्जुन वर्मा, ओंकार, सुधीर, शुभंकर, सौरभ निषाद, सूरज सिंह, सुधीर पांडेय, सोनू शर्मा, राकेश सेठ एवं समस्त महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles