राम के जयकारों संग निकली शोभायात्रा
गोरखपुर
शहर में कई जगहों पर निकली शोभायात्रा-झांकी का लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
गोरखपुर। छठ पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव चरण की देखरेख में शनिवार को जगन्नापुर स्थित दुर्गा पार्क (श्रीराम मंदिर से राम दरबार की भव्य सेभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
राम दरबार की झांकी को देखने के लिए जगह-जगह लोग इकठ्ठा हुए। अनेक घरो की छतों से लोगों ने पुष्प रकर शोभायात्रा का स्वागत किया। रामधुन, जय श्रीराम के जयकारों और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो या शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सभी ने हनुमान जी का चित्र बना हुआ और ओराम लिखा हुआ केसरिया झंडा अपने हाथों में ले रखा था। शोभायात्रा जगन्नाथपुर दुर्गा पार्क से धोष कंपनी, माया बाजार, रेतीचौक, घंटाघर, रायगंज, अलहलादपुर, बेतियाहाता चौराहा होते हुए वापस जगन्नाथपुर पहुच कर संपन्न हुई।
इस बीच एमएलसी धर्मेद्र सिंह, डीआईओएस डॉ. अमर कांत सिंह, पूर्व मेयर सत्या पांडेय, अष्टभुजा शुक्ला, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, प्रिंस तिवारी, देवेश सिंह, राहुल सिंह, अजीत सिंह, शिवचरण रावत, जगत, सूरज, संदीप, अनुराग पांडेय, अमित ओझा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।