सुंदरकांड का पाठ कर मिठाइयां बांटी गई
गोरखपुर
गोरखपुर। अयोध्या जी श्री राम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर में हुई प्रतिष्ठा समारोह के प्रसन्नता में महानगर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें प्रातः काल से प्राण प्रतिष्ठा के समय तक सुंदरकांड का पाठ किया गया प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रारंभ होने पर उसकी बड़ी एलइडी स्क्रीन पर प्रसारित कर एक दूसरे को गले लगाते हुए मिठाइयां बांटी गई और आतिशबाजी की गई।
शाम को विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्र वंदन समिति के संयुक्त तत्वधान में गोरखपुर महानगर स्थित मानसरोवर रामलीला मैदान में श्रीराम दीपोत्सव का कार्यक्रम आम जनमानस के साथ किया गया इसके पश्चात मिठाई वितरण एवं आतिशबाजी का कार्यक्रम भी हुआ।
कार्यक्रम का उत्साह इतना था कि कार्यकर्ता एक दूसरे को गले लगा कर जय श्री राम का उद्घोष कर रहे थे।
किसी की आंखों में खुशियों की आंसू थे तो कोई राम धुन पर नाच रहा था। कार्यकर्ताओं ने इस पल को ऐतिहासिक व कभी न भूलने वाला पल बताते हुए कहा कि भगवान ने हम सबके जीवन काल में ऐसा दिन लाया कि हम अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर बनते देख रहे हैं इसके लिए भगवान को जितना धन्यवाद किया जाए काम है। आज से एक नए युग की शुरुआत एवं एक नए भारत का आगाज हुआ है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी दक्षिणी जिले के अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह उत्तरी जिले के अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह विभाग मंत्री शीतल राष्ट् वंदन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय खेमका माया गुप्ता विनीत पांडे मनोज गौड़ देवीलाल गुप्ता बच्ची सिंह धीरज ओझा मधु पोद्दार समेत सैकड़ो की संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।