नयी उमंग (अपनों के संग) की नई कार्यकारणी को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ
गोरखपुर
“नयी उमंग” सभ्यता और संस्कृति को सहेजने में अग्रसर : अंशिका वर्मा
गोरखपुर। नयी उमंग (अपनों के संग) के नई कार्यकारणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सीओ कोतवाली (आईपीएस) अंशिका वर्मा ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह सोनौली रोड स्थित होटल बाबीना में बहुत ही उमंग और जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि अंशिका वर्मा (आईपीएस) सीओ कोतवाली, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी पुष्पदंत जैन और डॉक्टर श्रीमती प्रकृति अग्रवाल, अध्यक्ष रेनू कंदोई द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद अनन्या द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पचात सदस्यों ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
कार्यक्रम में स्वागत नृत्य शालिनी, पारुल एवं रिचा द्वारा किया गया। तत्पश्चात आईपीएस श्रीमती अंशिका वर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष रेनू कंदोई, सचिव सीमा संथालिया, कोषाध्यक्ष ममता बंका, उपाध्यक्ष पूनम रुंगटा, रविता टिबड़ेवाल, नीलम वासनीवाल, सह सचिव स्मिता केडिया, सह कोषाध्यक्ष शशि मोदी, मीडिया प्रभारी सुनयना बंका, जनसंपर्क अधिकारी सविता चौंखानी, सांस्कृतिक सचिव शिखा सिंघानिया, सेवा कार्य प्रभारी सावित्री दास, मंजू दोजानिया, कार्यकारिणी सदस्य मंजुला दास, बिंदु टिबडेवाल एवं वंदना जालान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारणी को अपने जिम्मेदारी को जोश जुनून के साथ नई उपलब्धियों की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती रेनू कंदोई ने अपने आगामी कार्यों और संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज की भागमभाग जिंदगी में हर कोई अपने आप में व्यस्त हैं। महिलाएं घर और बाहर के समाज की जिम्मेदारी निभाते निभाते ही सारी उम्र बिता देती हैं। आज के समय में हमारी संस्कृति पर आधुनिकता का हमला हो रहा है। अपनी संस्कृति के संरक्षण और महिलाओं की प्रतिभा को एक मंच देने के लिए इस समिति का गठन किया गया है। जो सभी अपनों को साथ लेकर समाज के हर व्यक्ति के उत्थान के लिए अपना प्रयास करेगी।
अंशिका वर्मा ने कहा कि आप लोगों ने जो नाम ही रखा है। वह अपने आप में अपनी महत्ता को सिद्ध करता है। अपने बारे में सब सोचते हैं अपनों के बारे में सोचने का जो कार्य आपने किया है उसके लिए आप लोग बधाई के पात्र हैं। हर महिला में बहुत शक्ति होती है बस दरकार यह कि वह अपनी शक्ति को जाने समझे। कोई भी देश और समाज आधुनिकता के साथ-साथ अपनी सभ्यता और संस्कृति पर ही मजबूत रहता है जिसको सहेजने का कार्य आप कर रहे हैं। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने अपने संबोधन में संस्था को बधाई दी। अतिथियों का स्वागत श्रीमती मंजू दोचानीया, गुंजन जालान एवं रुचि अग्रवाल ने तो धन्यवाद ज्ञापित सचिव सीमा संथालिया ने किया। संचालन उपाध्यक्ष पूनम रुंगटा एवं शिखा सिंघानिया ने किया। सभी ने अंत में चटपटे वयंजनों का स्वाद लिया।