होलिका दहन की शोभायात्रा 24 को, खेली जायेगी फूलों की होली

गोरखपुर

गोरखपुर। श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति द्वारा 24 मार्च 2024 को होलिका दहन की भव्य शोभायात्रा पाण्डेयहाता से निकाली जाएगी। इसी संदर्भ में हिंदी बाजार स्थित सर्राफा भवन में अध्यक्ष विपिन पटवा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई।

बैठक में होली पर्व की पूर्व संध्या पर निकाली जाने वाली भगवान नरसिंह की पारंपरिक शोभायात्रा की तैयारियों से सम्बन्धित सभी आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा हुई।

होलिका दहन उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी वैभव अग्रहरि ने बताया की 24 मार्च रविवार को अपराह्न 03 बजे भक्त प्रह्लाद की पारंपरिक शोभायात्रा पाण्डेयहाता से निकाली जाएगी।

शोभायात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा में शामिल होंगे। हालाकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, जबकि अध्यक्ष विपिन पटवा ने बताया कि महाराज जी का सानिध्य हमेशा इस यात्रा को मिला है। उनके द्वारा ही भक्त प्रह्लाद की आरती पूजन के बाद फूलों की होली खेल यात्रा को रवाना करते हैं। समिति द्वारा गोरखपिठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी को मुख्य अतिथि के रूप में यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया है, पूरा यकीन है कि महाराज जी परंपराओं को वखूबी समझते हैं।

शोभायात्रा पाण्डेयहाता से निकल कर अपने पारंपरिक रुट घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर चौक, घासीकटरा, जाफरा बाजार, हरीश चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास, रेती चौक होते हुए पुनः पाण्डेयहाता पहुंचकर संपन्न होगी। इसके पश्चात पूरे विधि-विधान से होलिका दहन होगा।

बैठक में मुख्य रूप से रामप्रकाश गुप्ता, लोकेश पटवा, अमरनाथ पटवा, राहुल गुप्ता, चंद्र प्रकाश वर्मा, लक्ष्मण शर्मा, विनोद कुमार चौधरी, विजय पाठक, राजेश पटवा, जितेन्द्र शुक्ल, आदर्श शर्मा, दिपक पटवा सहित समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles