राष्ट्र कल्याण के लिए श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा की भूमिपूजन
गोरखपुर
24 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ-श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा के लिए भूमिपूजन
गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज, हरिद्वार के सतत मार्गदर्शन में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गोरखपुर के द्वारा २४ कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शान्तिकुंज की टोली नायक वाराणसी जोन समन्वयक मान सिंह वर्मा, अशोक कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार एवं नालवादक संजय के द्वारा पादरी बाजार के इस्टर्नपुर रोड पर प्रिंसेज लान के सामने भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रथम प्रमुख यज्ञ कुण्ड पर किन्नर निशा, सुरेश राय सपत्नीक, लोहित यादव सपत्नीक, हरगोविंद लाल जायसवाल सपत्नीक, भाजपा महिला मंडल की जिला अध्यक्ष चंचला शुक्ला सदम्पति यज्ञ कर विश्व एवं राष्ट्र कल्याण के साथ 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की सफलता हेतु प्रार्थना किया।
कार्यक्रम के दौरान वाराणसी जोन समन्वयक मान सिंह वर्मा ने कहा कि २४ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ विश्व कल्याण – राष्ट्र कल्याण के लिए हो रहा है। यज्ञ करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति के कार्यों में कोई बाधा नहीं आती है। साथ ही यह घर की सुख-समृद्धि के लिए आवश्यक होते हैं, यज्ञ।
मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि 18 से 21 अप्रैल को २४ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है जिसमे प्रथम दिन 18 अप्रैल 2024 को प्रातः 8 बजे गीता वाटिका से कार्यक्रम स्थल तक से मंगल कलश यात्रा निकलेगी। मंगलकलश यात्रा में राष्ट्र हित एवं मानव हित मे झांकिया निकलेंगी।
19 से 21 प्रातः 8:00 बजे से 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं 18 से 19 सायं 5 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन एवं 20 अप्रैल को सायं 2400 दीपों से दीप महायज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी, शांति भवानी, पूर्व महापौर डॉ सत्या पाण्डेय, सह उपजोन समन्वयक जे एन द्विवेदी, भा. संस्कृति ज्ञान परीक्षा के समन्वयक डॉ विश्वनाथ तिवारी, किरण त्रिपाठी, आभा श्रीवास्तव, रंजना राय, सुनैना मिश्रा, सविता पाण्डेय, दमयंती मिश्रा, शोभना मद्देशिया, कुसुम यादव, तारा श्रीवास्तवा, गिरजा, सचिदानंद त्रिपाठी, इंद्रजीत मिश्रा, प्रोफेसर के एन यादव, राधेश्याम गौड़, एम एल यादव, हरिश्चंद्र जायसवाल, बालमुकुंद प्रसाद गुप्ता, कार्तिक, गौरव गुप्ता, राजेन्द्र बहादुर सिंह, कैलाश चौहान, रमेश श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में भाई बहिन एवं पूज्य माता उपस्थित रहे।