गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के द्वारा निकली गई भव्य मंगल कलश यात्रा
गोरखपुर
गायत्री परिवार का प्रज्वलित मशाल का नेतृत्व वरिष्ठ समाज सेवी सुधा मोदी, सुनिशा श्रीवास्तव एवं कवि कुंदन वर्मा पूरब ने किया
गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के द्वारा गुरुवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई। पादरी बाजार स्थित इस्टर्नपुर में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा के प्रथम दिन मंगल कलश यात्रा गीता वाटिका से आरंभ हुआ।
मंगल कलश यात्रा गीता वाटिका से निकल कर विभिन्न मार्ग से निकल कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंच कर संपन्न हुआ। यात्रा में राष्ट्र को समर्पित, समाज को समर्पित नारो से गुंज रहा था। यात्रा को 21वीं सदी नारी सदी एवं नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत गायत्री परिवार का प्रज्वलित मशाल का नेतृत्व वरिष्ठ समाज सेवी सुधा मोदी, सुनिशा श्रीवास्तव एवं कवि कुंदन वर्मा पूरब द्वारा किया गया।
सायं में शान्तिकुंज हरिद्वार से देवदूत सुरेंद्र नाथ वर्मा टोली नायक के द्वारा संगीतमयी श्रीमद प्रज्ञा पुराण कथा का आरम्भ हुआ।
कथा वाचक सुरेंद्र नाथ वर्मा ने व्यक्ति निर्माण पर कथा सुनाते हुए कहा हम सभी को अपना चिंतन बदलना होगा, कुछ अपने व्यक्तिगत जीवन के लिए साधना एवं स्वाध्याय पर ध्यान देना होगा। हमे समझना होगा कि ईश्वरीय सत्ता अगर हमें जन्म देकर मानव शरीर मे भेजा है, तो मेरी जिम्मेदारी क्या है हम कौन है, हमे क्या करना है।
आत्मचिंतन और स्वाध्याय के माध्यम से विचार करना होगा कि हम कही नकारात्मक शक्तियों के बीच तो नही फंसे है क्योकि नकारात्म शक्तियां हमारे चिंतन को खराब करते हुए नशा, घुश्खोरी, भ्रष्टाचार में लिप्त करा देती, जिससे हम स्वयं अपनी दृष्टि में ही गिर जाते है।
मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने सभी के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजमगढ़ समन्वयक ऊषा शर्मा, काली सिंह प्रधान, सुधा मोदी, सुनिशा श्रीवास्तव, कुंदन वर्मा पूरब, सुरजीत सिंह भाजपा, विवेक गुप्ता, कुलदीप शुक्ला, सुनैना मिश्र, आभा श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता, सुमित्रा गुप्ता, बालमुकुंद प्रसाद गुप्ता, एम एल यादव, मीरा गौड़, राधेश्याम गौड़, रमेश श्रीवास्तव, शोभना मद्देशिया, अनिता पाण्डेय, वाचस्पति पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, ममता श्रीवास्तव, कलावती मौर्य, पूनम सिंह, कमलेश, अनिता सिंह, हेमन्त त्रिगुणायत सहित भारी संख्या में उपस्थिति रही।