दादी आंगन में हुई भजनों की बारिश

श्रद्धा

फाग महोत्सव : दादी आंगन में भजनों की बारिश

पायल अग्रवाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

 

गोरखपुर। दादी परिवार महिला समिति और दादी सेना के तत्वाधान में रेती चौक स्थित कालीबाड़ी मंदिर में रविवार को फागुन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ दादी महिला परिवार की अध्यक्ष श्रीमती मंजूश्री जालान व भरत जालान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

तत्पश्चात बनारस से पधारी पायल अग्रवाल द्वारा सर्वप्रथम गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ किया। तत्पश्चात दादी के भजनों व फाग गीतों पर भक्त झूमते रहे। पायल अग्रवाल द्वारा मंदिर सज गया प्यारा प्यारा दादी तुमको आना है आना आना है प्यारा प्यारा दरबार लगाना है…, जय जय दादी झुंझुनू वाली हमको झूम के गाना है…, आई आई दादी आई देखो बाज उठी शहनाई होवे अमृत की बरसात नाचो रे ले हाथों में हाथ…, आसमान में चंदा निकले तारों की बारात हो शीश झुका हो चरणों पर सिर पर तेरा हाथ हो…, म्हे महारी मां का लाडला जी मारी झुन्झनू वाली मां…, रंग बरसे दादी तेरे मंदिर में रंग बरसे… भजनों पर फूलों की होली खेली गई।

देर रात में महाआरती के पश्चात महा प्रसाद का वितरण हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप श्रीमती मंजूश्री जालान, उमा पोद्दार, सुमन सिंघानिया, बबीता जालान, किरण पोद्दार, साधना लीलारिया, शारदा चांदवासीया, पूजा चांदवासीया, रेनू अग्रवाल, मीनू झुनझुनवाला, सुनिता टिबडेवाल, संजू तुलस्यान, एकता जालान, तृप्ति केडिया, काजल जालान, प्रिती खेतान,व दादी सेना के श्री भरत जालान, पवन सिंघानिया,आनंद जालान, अमित सिंघानिया, नारायण खेमका, मनोज गोयल, प्रदीप केडिया, दीपक जलाना, संजय सिंघानिया, शैलेश तुलस्यान, संदीप केडिया, अतुल जालान, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles