स्वयंसेवकों ने किया शारीरिक प्रदर्शन, शिविर का समापन

 

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम शिविर रविवार को चिउटहा स्थित एसबीएम पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से आए 280 स्वयं सेवकों ने 20 दिन यहां रह कर प्रशिक्षण के प्राप्त किया। रविवार को एक शारीरिक प्रदर्शन संपन्न हुआ। जिसमें व्यायाम योग, दंड योग, सूर्य नमस्कार, दंड युद्ध आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।’ समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख नवल किशोर ने जल जीवन, जनसंख्या, पर्यावरण आदि विषयों पर विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीडीयू के सेवानिवृत प्रोफेसर (डॉ.) दिनेश सिंह ने पर्यावरण सरंक्षण पर अधिक जोर दिया’ वर्ग के सर्वव्यवस्था प्रमुख हरे कृष्णजी ने कार्यक्रम में आए हुए गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्ग कार्यवाह शरामकेश ने मंच का संचालन किया। सह वर्ग कार्यवाह वीरेंद्र ने वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र कार्यवाह डॉ. वीरेंद्र, क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, प्रांत प्रचारक रमेश आदि उपस्थित रहे।

Related Articles