माता मातेश्वरी सेवा दरबार के विशाल भंडारे में भक्तों ने चखा प्रसाद

गोरखपुर

मातेश्वरी महायज्ञ शक्तिलीला श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन

108 कन्याओं का पांव पखार, पूजन कर, भोजन कराया गया 

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने किया प्रसाद ग्रहण 

गोरखपुर। बृहस्पतिवार को माता मातेश्वरी सेवा दरबार नौ देवी मनोकामना सिद्ध शक्तिपीठ गोरखनाथ के पचपेड़वा में बृहस्पतिवार को शारदीय नवरात्रि पर चल रहे मातेश्वरी महायज्ञ शक्तिलीला श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आरंभ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता आदिशक्ति जगत जननी पचपेड़वा वाली जगदंबा का पूजन अर्चन किया गया। सायं 5:00 बजे सर्वप्रथम 108 कन्याओं एवं बच्चों के चरण को धुलकर, रंगकर, चुनरी ओढ़ाकर एवं पूजन कर भंडारे के भोग को ग्रहण कराया गया। तत्पश्चात माता मातेश्वरी सेवा दरबार का विशाल मातेश्वरी भंडारा आरंभ हो गया। भंडारे के प्रसाद को ग्रहण करने के लिए माता भक्त कतारबद्ध होकर प्रतीक्षा करने लगे अपनी बारी आने पर माता भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भंडारे के प्रसाद को ग्रहण किया। भंडारे का कार्यक्रम सायं से शुरू होकर देर रात्रि तक चलता रहा।

भंडारे के साथ ही भजन संध्या, माँ भगवती जागरण, कार्यकर्ता भक्तों का सम्मान व माता मातेश्वरी सत्संग का आयोजन किया गया। माता मातेश्वरी सत्संग में परम् पूज्य सद्गुरु श्री माता गुरु श्री एवं श्रद्धेय भैया जी के द्वारा माता भक्तों को अमृतवाणी का रसपान कराया गया। परम् पूज्य सद्गुरु श्री माता गुरु श्री के द्वारा अमृतवाणी में माता आदिशक्ति के बारे में बताया गया की शक्ति घट-घट, कण-कण, रोम-रोम में विराजमान रहती हैं। शक्ति हर जीव जंतु सभी में विराजमान् हैं। बिना उनके हमारा शरीर निष्प्राण है। जब कोई बेसहारा माता आदिशक्ति को सहारा बना लेता है तब वह बेसहारा नहीं रहता है उसका सदैव कल्याण होता है।

कार्यक्रम में राजदेव जायसवाल, आचार्य सुनील जी, फूलचंद शर्मा, गणेश शर्मा, अरुण त्रिपाठी, रविंद्र रावत, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, सुरेंद्र मुस्कान, जीतन सेठ, महेंद्र कुमार, राम हरि मास्टर जी, राजेश्वरी माता, रिंकेश्वरी देवी, रीता चौरसिया, संजू मालिन, मंतीरा देवी, कबूतरा माता, धर्मशीला राय, गुड्डी देवी, प्रवीण, दीपांकर, बेचन, आलोक राय, जितेंद्र, अनिल, गुड्डू, प्रहलाद, पिंगला चौधरी, पुष्पा, अनीता एवं माता मातेश्वरी परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles