गीता वाटिका में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बरात

गोरखपुर

 …चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया

– श्रीराधाकृष्ण साधना मंदिर से शुरू हुई श्रीराम बरात की शोभायात्रा
– पूजन-अर्चन, मंगल गीतों व जयघोष से गूंजता रहा वातावरण

गोरखपुर। विवाहोत्सव में भक्ति शामिल हो जाए तो उल्लास व उमंग के साथ प्रेम व आनंद अपनी गरिमा में उपस्थित हो जाता है। भगवत्प्रेम से भरा ऐसा ही दृश्य भगवान श्रीराम की बरात शोभायात्रा में दिखा। गीता वाटिका परिसर में गुरुवार को निकली श्रीराम बरात की शोभायात्रा में मंगलगीत व जयघोष गूंज रहे थे। पूजन-अर्चन से वातावरण भक्ति से ओतप्रोत था। श्रद्धालु ज़न गा रहे थे- ‘आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया’।
गीता वाटिका में श्रीसीता राम विवाह के त्रिदिवसीय आयोजन का शुभारंभ गुरुवार को श्रीराम बरात की।
शोभायात्रा निकलने से हुई। बरात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। विवाह शुक्रवार को सायं छह बजे शुरू होगा। शनिवार को सुबह 11 बजे कुंवर कलेवा के आयोजन से कार्यक्रम की पूर्णाहुति होगी।
श्रीराम बरात की शोभायात्रा शाम को श्रीराधाकृष्ण साधना मंदिर से शुरू हुई जो गीता वाटिका परिसर में ही भ्रमण करते हुए गृहस्थ संत भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार के पावन कक्ष में पूजन-अर्चन, मंगल गीतों व जयघोष से गूंजता रहा वातावरण पहुंची, वहां बरातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद पुनः शोभायात्रा समाधि स्थल होतें हुए राधाकृष्ण साधना मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में ठाकुरजी की सुसज्जित झांकी शामिल थी जो श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही। पद गायन, कीर्तन, भोग व आरती से वातावरण भक्तिमय हो गया था।
कार्यक्रम में उमेश कुमार सिंहानिया, रसेंदु फोगला, हरिकृष्ण दुजारी, दिनेश सिंहानिया, विनीत पोद्दार, नितेश पोद्दार, दीपक गुप्ता उपस्थित थे।

Related Articles