नृत्य-संगीत से नारियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, “दुर्गा स्तुति” से भक्तिमय हुआ माहौल

गोरखपुर

सर्वोदय मंडल ने महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में “दुर्गा स्तुति” से भक्तिमय हुआ माहौल

गोरखपुर। सर्वोदय मंडल ने महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का बुधवार को टाऊन हॉल स्थित होटल शिवाय में आयोजन किया। जिसमें आधी आबादी (नारी शक्ति) ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत सारिका अग्रवाल द्वारा “दुर्गा स्तुति” से किया गया। अध्यक्ष शालिनी करमचंदानी व सचिव निक्की रानी ने संस्था की उन सभी सदस्यों (मीरा करमचंदानी, शशि श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव) को मंच पर आमंत्रित किया। ताकि वे अपने द्वारा किए कार्यो से सभी को अवगत कराए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती चारू चौधरी” उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग रही। संरक्षिकाए बिमला दास, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, सावित्री दास ने अपने संबोधन से सदस्यों के मनोबल को बढाया। अध्यक्ष ने मीडिया बंधुओं तथा उन सभी सदस्यों को सम्मानित किया। जिन्होने पूरे साल उनका सहयोग किया। इसके बाद कोषाध्यक्ष डाॅ मीता ने पूरे साल का आय व्यय का व्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान नृत्य संगीत का दौर चलता रहा। नृत्य गीत के माध्यम से मातृ शक्तियां ने अपने सशक्तीकरण का आभास कराया। कार्यक्रम का समापन उपहार बांट कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सत्या पांडेय, बीना सिंह, सरिता चौधरी, कल्पना रानी, लक्ष्मी बथवाल, अरुना बेरी, रंजना सिंहा, सोनी राय, आदेश अग्रवाल, दिशा चौधरी, चारू कटियार, शिखा, नंदन आदि मौजूद रही।

Related Articles