पुरुषों के समक्ष सशक्त होने की आवश्यकता : चारु चौधरी
गोरखपुर
महिला जायसवाल विकास समिति ने “महिला सशक्तिकरण एवं समाज” विषय पर किया संगोष्ठी
गोरखपुर। महिला जायसवाल विकास समिति द्वारा रविवार को “महिला सशक्तिकरण एवं समाज” विषय की संगोष्ठी रामगढ़ ताल स्थित एक होटल में आयोजित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि समाज में महिलाओं को पुरुषों के समक्ष सशक्त होने की आवश्यकता है ,दुःखद बात यह है कि समान अधिकार एवं कानून के बाद भी महिला उत्पीड़न के शिकार हो रही हैं। सशक्तिकरण एक अनुभूति है जो किसी को अपने तथा लक्ष्य प्राप्ति लिए मानसिक रूप से सक्रिय बनता है । विशिष्ट आतिथि डा0 स्मिता जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होने के साथ-साथ महिलाओं को अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए आगे आना होगा।
समिति की अध्यक्ष रीना जायसवाल ने कहा कि सशक्तिकरण बदलाव को सुगम बनता है और व्यक्ति को उसकी इच्छा के अनुरूप सक्षम बनाता है। भारत में महिलाओं की जनसंख्या की कुल आबादी का लगभग पचास प्रतिशत है लेकिन हम अधिकारों को अधिकार देते समय यह भूल जाते हैं कि महिलाओं को उतना हक है जितना पुरुषों को है। महिला अधिकारों में वह समानता से वंचित रह जाती है। आज महिलाओं को अपने हित में बने कानून को जानना बहुत जरूरी है ,जिससे तमाम अत्याचारों से बचा जा सके। महिलाओं को अपने हित बने कानून का दुरूपयोग नहीं करना चाहिए। डॉक्टर प्रतिभा जायसवाल ने कहां की सशक्तिकरण एक प्रक्रिया है जिससे लोग अपने जीवन पर चेतना के विकास के द्वारा नियंत्रित रखते हैं। कार्यक्रम का संयोजन ममता जायसवाल एवं कार्यक्रम का संचालन विनीता जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर शिवांगी जायसवाल को समाज सेवा एवं सुषमा जायसवाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए समिति द्वारा अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ मुख्यअतिथि चारू चौधरी, विशिष्ट अतिथि डा0 स्मिता जायसवाल, अध्यक्ष रीना जायसवाल एवं महामंत्री सीता जायसवाल, संयोजिका ममता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं कुल देवता सहस्त्रबाहुअर्जुन महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित करके शुरू हुआ।
इस अवसर पर रीना जायसवाल, सीता जायसवाल, विनीता जायसवाल, ममता जायसवाल, डा0सुषमा जायसवाल, डा0 प्रतिभा जायसवाल, डा0 प्रतिमा जायसवाल, शिवांगी जायसवाल, संध्या जायसवाल, सिन्धु जायसवाल, निरूला जायसवाल, श्यामा, सारिका, किरन, पूजा, सीमा जायसवाल, रिंकू जायसवाल, पूनम जायसवाल, पुष्पा जायसवाल, मानती जायसवाल, गायत्री जायसवाल, मधु आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।