“माटी के लाल” एवार्ड से सम्मानित होंगे भोजपुरी के 10 वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक और गीतकार 

गोरखपुर

गोरखपुर। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया “भाई” एवं अंग्रेज़ी विभाग, दीन दयाल गो वि वी के संयुक्त तत्वावधान में 29 दिसंबर को संवाद भवन में आयोजित अंतरर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगोष्ठी में शाम 6.30 बजे भोजपुरी के लिए समर्पित साहित्यकार , लेखक , समीक्षक एवं गीतकार को “माटी के लाल “सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भोजपुरी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन मारिशस की पूर्व अध्यक्ष डॉ सरिता बुद्धू को लोक गायिका मैनावती देवी लाइफ़ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक डॉ राकेश श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो अजय शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट पारंपरिक भोजपुरी ग़ायन की प्रस्तुति करने वाले नवोदित कलाकारों को यह सम्मान “भाई” की ओर से दिया जाता था , इस बार “माटी के लाल” सम्मान भोजपुरी की निरंतर सेवा करने वाले प्रो ब्रजभूषण मिश्र, प्रो जयकांत सिंह जय , मुज़फ़्फ़रपुर डॉ गोपाल ठाकुर ,नेपाल , मनोज भावुक, केशव मोहन पांडेय,दिल्ली, प्रो राम नारायण त्रिपाठी,ग़ाज़ीपुर, यशीन्द्र प्रसाद पटना, कनक किशोर, राँची,संगीत सुभाष,गोपालगंज एवं सुभाष यादव, गोरखपुर को दिया जाएगा। यह सम्मान सदर सांसद एवं भोजपुरी के सुपर फ़िल्म अभिनेता रवि किशन जी द्वारा दिया जायेगा , तत्पश्चात् सुप्रसिद्ध नाट्य निर्देशक मानवेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर की अमर कृति “विदेसिया” का मंचन होगा।

Related Articles