रोटरैक्ट हमारे व्यक्तिगत और कामकाजी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : सचिन उपाध्याय

गोरखपुर

 

गोरखपुर। मण्डल में रोटरेक्ट मण्डल प्रतिनिधि द्वारा होने वाली सत्र 2022-23 की आधिकारिक क्लब यात्रा के तहत सोमवार को घण्टा घर निकट स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर युवा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान रोटरैक्ट मण्डल सचिव रोट रत्नेश कुमार तिवारी व क्लब के सदस्यों द्वारा डीआरआर रोटेरियन/रोटरैक्टर सचिन उपाध्याय का स्वागत किया गया। डीआरआर सचिन उपाध्याय ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए क्लब द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि क्लब सदस्यों/ बच्चों को समाज की सेवा करने और शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से सीखा और अनपढ़ के बीच की खाई को पाटने के लिए एक मंच प्रदान करता है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास को उत्कृष्ट बताया साथ ही साथ अगले सत्र 2023-24 के अनुरूप सुझाव भी दिया। इसके उपरांत निवर्तमान अध्यक्ष रोट वीरेंद्र त्रिपाठी ने क्लब के द्वारा किए गए कार्यों के साथ साथ समस्याओं को डीआरआर के समक्ष रखा। वर्ष 2023-24 सत्र के अध्यक्ष रोट वैभव गुप्ता ने आने वाले वर्ष की रूपरेखा रखी। आभार ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष सुमन गुप्ता ने किया। संचालन कोषाध्यक्ष रोट आयुष अग्रवाल व अध्यक्षता रोट गोविंद जयसवाल ने किया। इस अवसर पर सचिव महंत शिवराम दास, रोट साधना भारती, रोट गोविंद जयसवाल, रोट अलका भारती, रोट साक्षी मिश्रा, रोट दीपक चौरसिया, रोट सुशील प्रसन्न, रोट किशन कुमार, रोट अकर्म ख़ान, रोट अभिषेक सिंह, रोट अजीत सिंह, रोट अखिल सिंह, रोट सीता कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Related Articles