पर्यावरण को संरक्षण और संवर्धन की ली शपथ

गोरखपुर

गोरखपुर। एक नई आशा के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर संरक्षण और संवर्धन की शपथ ली गई।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संबंधित कविताए प्रस्तुत की गई। संस्था के सदस्य और बच्चों ने क्लॉथ बैग के उपयोग पर डांस भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध लेखिका और वक्ता श्रीमती अनीता अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अतिथियों का स्वागत संस्था की अध्यक्ष श्रीमती तन्वी अग्रवाल द्वारा किया गया।

पर्यावरण लोगो को प्रदर्शित करते संस्था की फाउंडर सीमा छापड़िया व अन्य।

आदित्य अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। नमन चौधरी द्वारा पर्यावरण पर कविता प्रस्तुत की गई। संस्था के सदस्य और बच्चों ने क्लॉथ बैग के उपयोग पर डांस प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव डॉ निशी अग्रवाल ने किया।

श्रोताओ से पर्यावरण जागरूकता पर कई सवाल भी पूछे गए।

मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता अग्रवाल ने वहां मौजूद सभी को पर्यावरण संरक्षण शपथ दिलाई गई।

संस्था की फाउंडर सीमा छापड़िया और आशीष छापड़िया ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पुरस्कृत किया।

धन्यवाद ज्ञापित संस्था के पूर्व अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एक नई आशा के अरविंद अग्रवाल, आशीष छापड़िया, सीमा छापड़िया, तन्वी अग्रवाल, डॉ निशी अग्रवाल, राधा सिंघानिया, शिवम बथवाल, पवन चौधरी, अनीता अग्रवाल, कनक हरि अग्रवाल, उमा गोयल, मेनका मिश्रा, नेहा चौधरी, रचना चौधरी, रुचि गुप्ता, संजय सुरेका, निरुपमा सुरेका, चंचल अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, हषिॅता अग्रवाल सहित तमाम सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles